मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : पीलीभीत में जंगली जानवरों की दहशत , तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला 3 लोग घायल

UP : पीलीभीत में जंगली जानवरों की दहशत , तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला 3 लोग घायल

पीलीभीत में जंगली जानवरों की दहशत बरकार है एक बार फिर जंगल से निकलकर तेंदुए ने एक-एक कर तीन ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में जा छिपा। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची औऱ तेंदुए की तलाश में जुटी है। घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से एक तेंदुआ बाहर निकला और आबादी में जा पहुंचा। इस दौरान थाना बरखेड़ा के गांव जार कल्लिया में पहुंचकर तेंदुए ने एक-एक कर गांव के ही तीन लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है विवेक कुमार सुबह टहलने निकले थे तभी झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुआ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। विवेक चीखे-चिल्लाए तो तेंदुआ सड़क की ओर भाग खड़ा हुआ। रास्ते में अपने खेत पर जा रहे किसान सत्यपाल पर भी तेंदुआ ने हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद खेत पर काम कर रहे गांव के ही हेमराज पर तेंदुआ झपट पड़ा। जिससे वह भी घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। सूचना मिलने ही बरखेड़ा पुलिस औऱ वन विभाग की टीम मौके पर आ गई और तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंया। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुआ की लोकेशन को ट्रेस कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को गन्ने के खेत के आसपास नहीं जाने के लिए सतर्क कर रही है।.


रिपोर्ट – ऋतिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → गर्मियों में चेहरे पर ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी, त्वचा को मि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *