मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंटरसिटी ट्रेन में अब जरुरी होगा रिजर्वेशन

इंटरसिटी ट्रेन में अब जरुरी होगा रिजर्वेशन

कानपूर – कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन में रेलवे ने भी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। रेलवे द्वारा सिर्फ प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया। रेलवे अब इंटरसिटी ट्रेनें भी चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इंटरसिटी में अब जनरल टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेंगे। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन जरूरी होगा।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने कानपुर शताब्दी सहित कई और ट्रेनें 20 जून से चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। तीसरे चरण में चलने वाली ट्रेनों में से 32 कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी या यहीं से चलेंगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि कानपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में कानपुर-बलसाड़, प्रतापगढ़ इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी, चित्रकूट इंटरसिटी, स्वर्ण शताब्दी, कानपुर शताब्दी प्रमुख हैं। अधिकारियों के मुताबिक सभी इंटरसिटी में भी रिजर्वेशन कराना होगा। जनरल टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

Share
अगला लेख → मकान एक दावेदार अनेक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *