मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

फरहान अख्तर रेजांगला युद्ध पर बनाएंगे फिल्म, जानें कब होगी शूटिंग शुरू

फरहान अख्तर रेजांगला युद्ध पर बनाएंगे फिल्म, जानें कब  होगी शूटिंग शुरू

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने पिछले साल घोषणा की थी कि उनकी फिल्म ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके बाद इसी साल मार्च महीने में वह अपने कमबैक को लेकर चर्चा में आए। लगभग 3 साल के अंतराल के बाद अभिनेता-निर्माता फरहान फिर से अभिनय में वापस आ गए हैं। उन्हें आखिरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 2021 की फिल्म ‘तूफान’ में देखा गया था।

फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी

जानकारी के मुताबिक अब फरहान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रजनीश घई के साथ काम करने जा रहे हैं. बता दें, रजनीश घई ने आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ का निर्देशन किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने में शुरू होगी और फिल्म ‘डॉन 3’ अगले साल रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और रजनीश घई की यह फिल्म रेजांगला युद्ध पर आधारित है, जो 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के दौरान लड़ा गया था.

Share
अगला लेख → एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की थी ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *