मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Bhaiyya Ji Trailer : खतरनाक लुक में नजर आए मनोज बाजपेयी , ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Bhaiyya Ji Trailer : खतरनाक लुक में नजर आए  मनोज बाजपेयी , ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

‘द फैमिली मैन’, ‘सत्या’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब नाम कमाया है. इस तरह एक बार फिर से मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म में दमदार किरदार के साथ वापस आ गए हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए मनोज बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक और टीजर कुछ दिनों पहले जारी किया गया था, जिसमें वह अपनी भविष्यवाणी के चलते भीड़ के बीच थे. वहीं अब फिल्म में उनका एक नया लुक सामने आया है, जिसमें एक बार फिर उनका भयानक लुक देखने को मिला है.

एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ‘भैयाजी’ का एक पोस्टर और एक वीडियो शेयर किया है. पहले पोस्टर में मनोज बाजपेयी गुस्से में किसी से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें वह खौफनाक अंदाज में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में लिखा है कि- ‘रॉबिन हुड नहीं है उसके बाप है वो.’ अब मनोज बाजपेयी का ये नया लुक अटे ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं एक्टर के लुक ने फैंस के बीच फिल्म देखने का उत्साह बढ़ा दिया है.

Share
अगला लेख → मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को SC से बड़ी राहत, इस मामले में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *