CrimeJilla-News

गेम खेलने से मना किया तो बच्चे ने दे दी जान

लखनऊ – आज कल बच्चो को माँ बाप द्वारा किसी भी बात पर टोकना पसंद नहीं है ऐसा ही वाकया सामने आया है कृष्णानगर के प्रेम नगर क्षेत्र से जहां पिता द्वारा बच्चे को पबजी गेम खेलने से मना करना उनके लिए एक बुरा सपना बनकर रह गया है पिता की डांट से नाराज़ 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, प्रेमनगर निवासी दीपक कश्यप पत्नी भावना, बेटी तुलसी और बेटे तरुण के साथ रहते थे।

शनिवार शाम तरुण ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। भूपति मेमोरियल में आठवीं का छात्र था। बताया, तरुण मोबाइल में पबजी खेलता था। शनिवार शाम को पिता दीपक ने फटकार लगाई थी। आशंका है कि इसी नाराजगी में उसने खुदकुशी कर ली। मोबाइल जब्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।

Related Articles

Back to top button