मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आज से हुई T20 World Cup 2024 की शुरुआत , लेकिन भारत में कल देख पाएंगें पहला मैच

आज से हुई T20 World Cup 2024 की शुरुआत , लेकिन भारत में कल देख पाएंगें पहला मैच

आईसीसी मेन टी20 वर्ल्ड कप 2024 आज यानी 1 जून से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को डलास में यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। हालाँकि, भारत में इसका प्रसारण 2 जून को होगा। ऐसा किसी तकनीकी समस्या के कारण नहीं, बल्कि समय क्षेत्र के कारण है। जिस समय डलास में शाम होती है, उसी समय भारत में सुबह होती है। यही वजह है कि इस मैच को भारत में लाइव देखा जा सकता है.

दरअसल, यूएसए बनाम कनाडा मैच की शुरुआत 1 जून को स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी, लेकिन भारत में उस समय अगले दिन सुबह 6:00 बजे होंगे। ऐसे तो टूर्नामेंट 1 जून से शुरू होगा, लेकिन भारत में मुकाबला 2 जून को देखने को मिलेगा. हालांकि, हर किसी की दिलचस्पी इस मैच में है, यह टूर्नामेंट का आखिरी वॉर्म-अप मैच है जो 1 जून को होने वाला है। यह मैच भारत और बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नवनिर्मित स्टेडियम में खेला जाएगा.

वहीं, अगर भारत बनाम बांग्लादेश वार्म-अप मैच की बात करें तो यह मैच अमेरिका के समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में उस समय रात 8 बजे होगा। ये मैच आज होगा. पहली बार क्रिकेट का विश्व कप अमेरिका में खेला जा रहा है. इतना ही नहीं इस वॉर्मअप मैच के लिए आईसीसी ने 7000 टिकटें बेची हैं. मैच से पहले ही और भी टिकटें बिकने की उम्मीद है, क्योंकि टीम इंडिया की फैन फॉलोइंग काफी है.

Share
अगला लेख → PM मोदी की ध्यान साधना खत्म, संत तिरुवल्लर को किया नमन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *