मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ में चरक अस्पताल समेत तीन इलाके हुए कन्टेनमेंट जोन से बाहर

लखनऊ में चरक अस्पताल समेत तीन इलाके हुए कन्टेनमेंट जोन से बाहर

लखनऊ – राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दुबग्गा स्थित चरक अस्पताल समेत तीन इलाके कंटेंमेंट जोन से बाहर कर दिए गए हैं। वहीं डालीगंज जोशीटोला समेत दो नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। राजधानी में अब 26 कंटेंमेंट जोन हो गए हैं।

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद दुबग्गा स्थित चरक हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व आसपास इलाका कंटेंमेंट जोन से हटा दिया गया है। साथ ही सदर का बाल्मीकि विहार और सुलतानपुर रोड स्थित ओमेक्स रेजिडेंसी को भी कंटेंमेंट जोन से हटाया है। वहीं, डालीगंज का जोशीटोला और मौलवीगंज इलाके को कंटेंमेंट जोन में बढ़ाया गया है। इन इलाकों को पुलिस द्वारा बैरिकेड किया जाएगा। साथ ही टीम द्वारा लोगों काे जागरूक किया जाएगा। लक्षण मिलने पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Share
टैग: #corona #lucknow
अगला लेख → श्री राम के होंगे अब ऑनलाइन दर्शन,वेबसाइट शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *