मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

20 साल के लम्बे शानदार क्रिकेट करियर को दिनेश कार्तिक ने कहा अलविदा

20 साल के लम्बे शानदार क्रिकेट करियर को दिनेश कार्तिक ने कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 20 साल से अधिक लंबे करियर में कार्तिक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता।

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने अपने परिवार, कोच, कप्तान, टीम के साथियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

दिनेश कार्तिक के संन्यास से भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा खालीपन आ गया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग की कमी जरूर खलेगी। दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में कुल 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसके अलावा उन्होंने 167 फर्स्ट क्लास मैच, 260 लिस्ट ए मैच और 401 टी20 मैच खेले हैं. कार्तिक ने टेस्ट में 1025 रन बनाए।

वनडे में उनके बल्ले से 1752 रन निकले. वहीं टी20 में उन्होंने 686 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास करियर में 28 शतक और लिस्ट ए में 12 शतक लगाए हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगाया. दिनेश कार्तिक का जन्म चेन्नई में हुआ था और उन्होंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। कार्तिक ने 2002-03 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 2004 में टीम इंडिया में जगह बनाई।

Share
अगला लेख → सोनभद्र में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस , जाने कितनी थी त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *