मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई , क्या कहा जानें

पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई , क्या कहा जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की.

नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और भविष्य में स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

वहीं, सीएम योगी ने भी प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आपकी दयालु और ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अपार प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके सफल मार्गदर्शन में विरासत और विकास को जोड़कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साधवी निरंजन ज्योति समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Share
अगला लेख → Meerut : स्वीमिंग पूल पर नहाने गए युवक की बेरहमी से गोली मार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *