मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी , 24 घंटे में 42 की मौत

UP में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी , 24 घंटे में 42 की मौत

UP : जून की भीषण गर्मी से यूपी बेहाल है. लू का असर दिन और रात दोनों समय है। पिछले 24 घंटे में पांच जिलों आगरा, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट और प्रयागराज में 42 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा मौतें वाराणसी में 15 हुईं. आगरा में ताज महल देखने आए एक नेपाली पर्यटक की मौत हो गई. आशंका है कि इनकी मौत लू लगने से हुई है. हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार किया है.

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8:30 बजे मेरठ में पारा 42 पर पहुंच गया. प्रयागराज में छिटपुट बादल दिखे. हालाँकि, उमास से राहत नहीं है। 21 जून से गोरखपुर में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का औसत तापमान 47°C से अधिक तथा रात का तापमान 35 से 40°C रहता है। पिछले 70 दिनों से यूपी का लगभग हर जिला भीषण गर्मी से जूझ रहा है. यूपी से 700 किमी दूर बिहार-बंगाल बॉर्डर पर 15 दिनों से फंसा है मॉनसून.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मानसून यूपी में कब पहुंचेगा। क्योंकि आपूर्ति वायु कमजोर होने के कारण मानसून अभी भी बंगाल की सीमा से बिहार की ओर नहीं बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 72 जिलों में हीट अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी. 27 जिलों में रेड अलर्ट, 37 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Share
अगला लेख → T20 वर्ल्ड कप 2024: क्या इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों का होगा भारत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *