मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, राहुल मोदी के साथ शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, राहुल मोदी के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर राहुल के साथ एक तस्वीर साझा की, जिससे उनके प्रशंसक उत्साहित हो गए और उनके रिश्ते को लेकर चर्चा फिर से गर्म हो गई। आइए जानते हैं कौन हैं राहुल मोदी और कैसे शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी।

राहुल मोदी का जन्म 7 अक्टूबर 1990 को हुआ था और वह पेशे से एक फिल्म लेखक हैं। उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी सफल बॉलीवुड फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। हाल ही में, राहुल ने लव रंजन के साथ श्रद्धा और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार लिखी, जो 2023 में रिलीज़ हुई थी। ऐसा माना जाता है कि श्रद्धा और राहुल की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी और उनके बीच प्यार हो गया।

राहुल मोदी ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की है. इंस्टाग्राम पर उनके 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि श्रद्धा और राहुल एक गंभीर रिश्ते में हैं और वे इसे अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। श्रद्धा को कई मौकों पर ‘आर’ पेंडेंट पहने देखा गया है, जिसे उनके प्यार की निशानी माना जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह अभिनय करेंगी। राजकुमार राव के साथ आएंगी नजर यह फिल्म अगस्त 2024 में बड़े पर्दे पर आएगी.

Share
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → Lucknow : अकबरनगर में 8 दिन में 1200 से ज्यादा अवैध निर्माण …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *