Jilla-News

UP : बहराइच में सड़क हादसा, ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर , 3 की मौत

यूपी के बहराइच में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया. जब एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

दरअसल ये पूरा मामला गोंडा-बहराइच हाईवे का है. जहां बहराइच-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानपारा कोतवाली के अमरैया गांव के पास हादसा हो गया। गोंडा-बहराइच हाईवे पर आर्यनगर चौराहे के पास ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें परिवार के 3 लोगों में से एक की दुर्घटनावश मौत हो गई. वहीं 4 घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.

प्राथमिक उपचार के बाद जहां की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने सभी को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button