मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

UP : वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर रही लोगों का शोषण

UP : वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर रही लोगों का शोषण

उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस……आपकी सहायता में सदैव तत्पर है इस तरह की होर्डिंग्स लगभग हर थाने के बाहर आपको दिखाई दे जाएंगी लेकिन बिल्हौर में यह तस्वीर एकदम उल्टी नजर आती है यहा सहायता तो दूर हर कदम पर आमजन का शोषण करते बिल्हौर पुलिस को देखा जा सकता है

ख़बर कानपुर कमिश्नरेट के थाना बिल्हौर से है। जहा इन दिनों वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस अपनी मनमानी करते नजर आ रही है सारे नियम कानूनो को ताक पर रख कर यह पुलिस कर्मी अपने बनाये हुए नये कानून चलाते दिखाई पड़ रहे है।प्रदेश मे हूटर चेकिंग का आदेश क्या हुआ की पुलिस ने बिल्हौर को छावनी बना डाला हर नाके हर चौराहे पर दर्जनों पुलिस वाले वाहनों को रोककर शोषण करते दिखाई पड़ते हैं ऐसा बिल्हौर के लोगों का मानना है हालात यहां तक खराब हैं  की लोग रोजमरना की जरूरत सामग्री दूध, सब्जी, दवा लाने से भी डरने लगे हैं दूसरी तरफ यूपी की तेज तर्रार पुलिस पर धन उगाही के आरोप भी जमकर लगने लगे हैं हाल में ही बिल्हौर में हुए चालानो से त्रस्त जनता सड़क पर आ गई व जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी जिससे कई किलोमीटर तक जाम लग गया जिससे यात्री व राहगीरों को गंभीर समस्याओ का सामना करना पड़ा पुलिस के  शोषण शिकार हुए पीड़ितों ने पुलिस की कार्यशैली पर जमकर सवाल खड़े किए मामला बड़ता देख पुलिस के आला अधिकारियो ने तुरंत उक्त मामले का संज्ञान लिया बैक फुट पर आये बिल्हौर इंस्पेक्टर ने मामले में कई आश्वासन देकर मामला शांत तो कर दिया लेकिन बिल्हौर पुलिस से आखिर कब तक होता रहेगा जनता का शोषण यह सवाल अभी बना हुआ है यदि क्षेत्र मे बड़ते अपराध की बात की जाये तो बिल्हौर मे लूट चोरी छिनैति जैसी बड़ी घटनाए आम होती जा रही है जिसे बिल्हौर पुलिस रोक पाने मे पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है पुलिस विभाग के ऐसे लापरवाह अधिकारी प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेस नीति को भी पलीता लगा रहे है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *