मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP : 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जाने कब से लागू होगा नया नियम

UP : 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जाने कब से लागू होगा नया नियम

यूपी में दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों/छात्रों को कल 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों पर डीजल या पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप से इसकी निगरानी की जाएगी और नोटिस भी चस्पा किए जाएंगे।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रमुख सदस्य डाॅ. सुचिता चतुर्वेदी ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा निदेशक, पुलिस महानिदेशक, खाद्य रसद विभाग के आयुक्त, परिवहन आयुक्त एवं अपर पुलिस महानिरीक्षक को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

बता दें कि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छह जून को सभी विभागों के साथ बैठक की थी. जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में यातायात, पुलिस और दंड विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद यातायात सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने पर सहमति बनी.

नाबालिगों को स्कूटर, दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस 1 जुलाई से नियमित अभियान चलाएगी. इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहेंगे. आयोग ने खाद्य एवं रसद विभाग को जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों पर कोई भी पंप नाबालिगों को डीजल या पेट्रोल की आपूर्ति न करे।

Share
अगला लेख → UP : कारोबारी की बेरहमी से हत्या, घटना की जांच में जुटी पुल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *