मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारतीय नौसेना प्रमुख ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख से की मुलाकात

भारतीय नौसेना प्रमुख ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख से की मुलाकात

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान बांग्लादेश वायु सेना के एयर मार्शल हसन महमूद से मुलाकात की। इस अहम बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे और मजबूत संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई.

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी और कहा, ”भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान बांग्लादेश वायु सेना प्रमुख एयर स्टाफ एयर मार्शल हसन महमूद से बातचीत की। इस बातचीत ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे और मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रशिक्षण, संयुक्त अध्ययन और सहयोग बढ़ाने की पहल पर भी चर्चा की गई।”

इससे पहले भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सुरक्षा सलाहकार मेजर जनरल तारिक अहमद सिद्दीकी (सेवानिवृत्त) से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के जरिए लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

Share
अगला लेख → हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *