मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

China : शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में 16 लोगों की मौत

China : शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में 16 लोगों की मौत

दक्षिणी चीन के जिगोंग शहर में एक शॉपिंग मॉल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं. ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में स्थित एक 14 मंजिला इमारत में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना के बाद बिल्डिंग में मौजूद कई लोग फंस गए. इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर निकासी और बचाव शुरू किया गया। बचाव अभियान के दौरान करीब 30 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण चल रहा निर्माण बताया जा रहा है. फिलहाल इस हादसे में 16 लोगों के मरने की खबर है, जबकि हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. बता दें कि चीन में ऐसे हादसे आम हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. इससे पहले भी कई इमारतों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है.

Share
अगला लेख → दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म में हो सकता है बदलाव ,जानें ड्रेस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *