Bollywood NewsMovie

एपी ढिल्लों के गाने ‘ओल्ड मनी’ का मोशन पोस्टर हुआ जारी , नजर आएंगे बॉलीवुड के दो सुपरस्टार

इंडो-कनाडाई गायक और रैपर एपी ढिल्लों ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर अपने नए गाने ‘ओल्ड मनी’ का मोशन पोस्टर जारी किया। इस नए गाने में बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त नजर आने वाले हैं. इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं.

एपी ढिल्लों ने अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए शुक्रवार रात अपने नए गाने ‘ओल्ड मनी’ का पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर के साथ उन्होंने सलमान खान और संजय दत्त के इस गाने से जुड़ने की रोमांचक जानकारी भी साझा की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे पति है कि आपने ये उम्मीद नहीं की थी।” इस पोस्टर में संजय दत्त और सलमान खान की झलक भी है, जो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसा लगता है।

Related Articles

Back to top button