Movie

अमरीश पुरी को खास अंदाज में दी जयंती पर श्रद्धांजलि

बॉलीवुड डेस्क – मशहूर दिवंगत अभिनेता अमरेश पूरी के पौते ने अपने दादा को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी.

वर्धन पुरी ने 22 जून को अपने दिवंगत दादा अभिनेता अमरीश पुरी के जन्मदिन पर उनकी कुछ यादों को साझा किया है. अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को हुआ था और उन्होंने बॉलीवुड में कई यादगार परफॉर्मेंस दिए, जिनमें ‘निशांत और ‘भूमिका’ जैसी कला फिल्में शामिल हैं, तो साथ ही ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘करण अर्जुन’ और ‘नायक : द रियल हीरो’ जैसी कमर्शियल हिट भी हैं.

उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ में उनकी मोगेम्बो की भूमिका के लिए आज भी याद किया जाता है. उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘इंडियन जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ में मोला राम की भूमिका निभाते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय मुकाम बनाया, जाहिर है, अपने पोते वर्धन के लिए वह एक कुशल अभिनेता से कहीं अधिक थे.

Related Articles

Back to top button