Uncategorized

कमलेश तिवारी हत्याकांड, आरोपियों पर लगा रासुका

लखनऊ – शहर में कुछ महीनो पहले दिल दहला देने वाली घटना में आज जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया है।

इस मामले में जेल में बंद दोनों आरोपियों युसूफ खान पुत्र इशरत खान पठान निवासी फतेहपुर और सैयद आसिम अली पुत्र हातिम अली निवासी नागपुर को नोटिस दे दिया गया है। लखनऊ में 18 अक्तूबर 2019 को नाका इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी। हत्यारो ने कमलेश तिवारी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या, सबूत छिपाने व जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Related Articles

Back to top button