मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

रणबीर – दीपिका के घर आई नन्ही परी , एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

रणबीर – दीपिका के घर आई नन्ही परी , एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड की सुपरस्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी जिंदगी के सबसे खास पल का स्वागत किया है। दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड जगत में बधाइयों का तांता लग गया है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा, “वेलकम बेबी गर्ल।”

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

रणवीर की इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उन्हें और दीपिका को बधाई देना शुरू कर दिया. इस खास मौके पर अपना प्यार और शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “बधाई हो।” इसके अलावा श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और मलायका अरोड़ा समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

न सिर्फ रणवीर और दीपिका को बॉलीवुड स्टार्स से बधाइयां मिल रही हैं, बल्कि फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुंह मीठा किया जाएगा फिर।’ सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और फैंस लगातार इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं.

Share
अगला लेख → बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने के धमकी, विदेशी नंबर से आय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *