मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

फ़िल्म स्त्री-2 ने अब तक कमाए 555 करोड़ रुपए , रचा नया इतिहास

फ़िल्म स्त्री-2 ने अब तक कमाए 555 करोड़ रुपए , रचा नया इतिहास

पिछले महीने 15 अगस्त को रिलीज हुई राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐसा झंडा लहराया है कि इसकी तुलना ‘जवां’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों से की जा रही है.

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने हॉरर-कॉमेडी के नाम पर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये थी और आज यह देश की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिसमें बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट की फिल्में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने 32 दिनों में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है।

‘स्त्री 2’ ने 32वें दिन बंपर कमाई की

‘स्त्री 2’ की कमाई एक महीने बाद भी नहीं रुकी और एक बार फिर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. इस फिल्म ने 32वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 7.00 की बंपर कमाई की है. कुल मिलाकर इस फिल्म ने देशभर में 555.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Share
अगला लेख → आम आदमी पार्टी का नया दांव , क्या इस्तीफा बनेगा चुनावी हथिया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *