मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भगवान को भी पहनाया जा रहा है ‘मास्क’

भगवान को भी पहनाया जा रहा है ‘मास्क’

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देवी देवताओं के चेहरे पर मास्क लगाने का मामला सामने आया है शाहजहांपुर में कोरोनावायरस से बचना है मास्क पहनने का संदेश देते हुए एक मंदिर में भगवान की मूर्तियों को मास्क पहनाया गया है।

फिलहाल मंदिर के पुजारी मास्क पहनने के साथ-साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। दरअसल थाना तिलहर क्षेत्र के कछियाना खेड़ा गांव में एक खास हनुमान मंदिर है। जहां अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां लगी है। सरकार के आदेश के बाद लोग अब मंदिरों में पूजा अर्चना करने जा रहे हैं। यहां के पुजारी ने लोगों को चेहरा ढकने और मांस पहनने का संदेश देते हुए देवी-देवताओं के चेहरे को मास्क से ढक दिया है। ताकि लोग देवी देवताओं को देखकर खुद भी अपना चेहरा ढके और मास्क लगाएं। मंदिर के पुजारी का यह भी कहना है कि लोग यहां आकर भगवान को प्रसाद खिलाते हैं।जिसमें मूर्ति को छूने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। देवी देवताओं के चेहरे पर मास्क लगाने से श्रद्धालु दूर से ही दर्शन करके वापस लौट जाते हैं। मंदिर के पुजारी देवी देवताओं के चेहरे पर मास्क लगाकर लोगों को मास्क पहनने का संदेश तो दे ही रहे हैं

रिपोर्ट – संजय

Share
अगला लेख → अब 'पिया' को नहीं जाना पड़ेगा परदेस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *