मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन हुईं गिरफ्तार , जाने पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन हुईं गिरफ्तार , जाने पूरा मामला

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी, जो ‘रॉकस्टार’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, इस वक्त चर्चा में हैं। वजह है उनकी बहन आलिया फाखरी, जिन्हें न्यूयॉर्क पुलिस ने मर्डर केस के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और उनकी महिला मित्र की हत्या का आरोप है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है घटना?

डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया फाखरी ने न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में एक दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी। इस आगजनी में उनके एक्स-बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी महिला मित्र अनास्तासिया स्टार एटिएन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आलिया को गिरफ्तार कर क्वींस क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली है।

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी का बयान

क्वींस की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने इस घटना पर कहा, “आरोपी ने जानबूझकर गैरेज में आग लगाई, जिससे दो निर्दोष लोगों की जान चली गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं में दोनों की मौत हो गई।”

नरगिस फाखरी की मां की प्रतिक्रिया

नरगिस फाखरी की मां ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा, “मुझे विश्वास नहीं होता कि आलिया किसी की हत्या कर सकती है। वह एक ऐसी इंसान है, जो हमेशा दूसरों की मदद करने की कोशिश करती है और सबका ख्याल रखती है।”

Share
अगला लेख → कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडेन का बड़ा फैसला, भारत को मिले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *