मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

चंद्रमा मिशन में नासा को झटका, 2027 तक टल सकता है इंसानों का चांद पर कदम

चंद्रमा मिशन में नासा को झटका, 2027 तक टल सकता है इंसानों का चांद पर कदम

इंसानों के चंद्रमा पर कदम रखने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अपने महत्वाकांक्षी ‘आर्टेमिस’ मिशन में एक और बाधा का सामना करना पड़ा है। इस मिशन की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। नासा के अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा की कि आर्टेमिस का अगला चरण अब अप्रैल 2026 तक नहीं हो पाएगा, जबकि तीसरा मिशन, जिसमें इंसानों को चंद्रमा की सतह पर भेजने की योजना है, 2027 से पहले संभव नहीं होगा।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने जानकारी दी कि ‘आर्टेमिस’ कार्यक्रम के तहत अगले चरण में चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की कक्षा में भेजा जाएगा और सुरक्षित रूप से वापस लाया जाएगा। हालांकि, इस मिशन के दौरान तकनीकी चुनौतियां और समय सीमा को लेकर आ रही समस्याओं के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। गौरतलब है कि आखिरी बार 1972 में नासा के अपोलो मिशन के तहत इंसान ने चंद्रमा पर कदम रखा था। इसके बाद से नासा ने चांद पर मानव मिशन भेजने की कई कोशिशें की हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और वित्तीय समस्याओं की वजह से ये योजनाएं लगातार टलती रही हैं। अब आर्टेमिस-III मिशन, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर भेजने का लक्ष्य था, 2027 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फिर भी ‘आर्टेमिस’ मिशन से उम्मीदें कायम हैं। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने भरोसा जताया कि इस देरी के बावजूद इंसानों को दोबारा चांद पर भेजने का सपना साकार होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह मिशन सफल होता है, तो चंद्रमा पर मानव बस्तियों की संभावना को और मजबूती मिलेगी।

Share
अगला लेख → Bigg Boss 18 : ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्तों में दरार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *