मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी ,कहा- पीड़ित परिवार के दर्द को समझता हूं

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी ,कहा- पीड़ित परिवार के दर्द को समझता हूं

जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कानून का सम्मान करते हैं और इस मामले में पूरा सहयोग देंगे। गौरतलब है कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को जमानत दे दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी। आज सुबह उन्हें रिहा किया गया।

जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। मैं पूरी तरह ठीक हूं और किसी भी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और मामले की जांच में हर संभव सहयोग करूंगा।”

इस दौरान अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने कहा, “मैं इस घटना के लिए माफी मांगता हूं। जो कुछ भी हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। यह पूरी तरह से अनजाने में हुई घटना है और इसके लिए हमें खेद है।”

अल्लू अर्जुन ने आगे बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से संध्या थिएटर में फिल्में देखने जाते रहे हैं और अब तक वहां ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, “मैंने इस थिएटर में करीब 30 फिल्में देखी हैं, लेकिन ऐसा कुछ पहले कभी नहीं हुआ। यह घटना बहुत दुखद है। मैं पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए खड़ा रहूंगा। किसी की जान चली गई है और यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन मैं उनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

यह घटना तब हुई जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग देखने के लिए संध्या थिएटर पहुंचे थे। उनके फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था।

Share
अगला लेख → Lucknow : ठाकुरगंज में चाट कारोबारी की हत्या से हड़कंप ,पुलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *