मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पुष्पा 2 ने सिर्फ 11 दिनों में रचा इतिहास, 2024 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बनी फिल्म

पुष्पा 2 ने सिर्फ 11 दिनों में रचा इतिहास, 2024 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बनी फिल्म

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली है। इस उपलब्धि के साथ ‘पुष्पा 2’ ने 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट साझा किया। इसमें बताया गया है कि ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 11 दिनों में 1409 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। फिल्म ने भारतीय और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े भी बेहद हैरान करने वाले हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन 141.05 करोड़, और पांचवें दिन 64.45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।

इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार जारी रही। छठे दिन 51.55 करोड़, सातवें दिन 43.35 करोड़, आठवें दिन 37.45 करोड़, नौवें दिन 36.4 करोड़, दसवें दिन 63.3 करोड़ और ग्यारहवें दिन 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह ‘पुष्पा 2’ ने केवल 11 दिनों में भारत में कुल 919.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

दुनियाभर में 1409 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ, ‘पुष्पा 2’ ने यह साबित कर दिया है कि अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी स्टार पावर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों का जबरदस्त क्रेज और उत्साह इसकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

Share
अगला लेख → योगी सरकार द्वारा 17865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, विकास पर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *