मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दमदार लुक में नजर आए फरहान अख्तर, जाने कब होगी फिल्म रिलीज ?

दमदार लुक में नजर आए फरहान अख्तर, जाने कब होगी फिल्म रिलीज ?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म “120 बहादुर” को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ महीनों से चल रही थी और अब इससे जुड़ी एक नई और रोमांचक जानकारी सामने आई है। फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

पिछले साल नवंबर में फरहान ने इस खास प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी, लेकिन उस समय रिलीज की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब आखिरकार फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म “120 बहादुर” की रिलीज डेट को रिवील कर दिया है। फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें फरहान अख्तर का दमदार और खतरनाक लुक नजर आ रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर “120 बहादुर” का पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई एक ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन रजनीश रेजी घई कर रहे हैं, और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी और साहस की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। दर्शक अगले साल इस ऐतिहासिक फिल्म का अनुभव थिएटर में कर पाएंगे।

Share
अगला लेख → सलमान खान की ‘सिकंदर’ में होगी खास एंट्री, सलीम खान की बाइक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *