मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

‘आश्रम 4’ से लेकर ‘द फैमिली मैन 3’ तक, नए साल में इन पॉपुलर ओटीटी सीरीज के नए सीजन होंगे रिलीज़

‘आश्रम 4’ से लेकर ‘द फैमिली मैन 3’ तक, नए साल में इन पॉपुलर ओटीटी सीरीज के नए सीजन होंगे रिलीज़

साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा धमाका लेकर आ रहा है। कई लोकप्रिय वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होने वाले हैं, जिनका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इन सीरीज के पहले सीजन ने अपनी दमदार कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इनके अगले सीजन का इंतजार सभी को बेसब्री से है। आइए जानते हैं, 2025 में कौन-कौन सी वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।

अमेजन प्राइम की पाताल लोक:
अमेजन प्राइम की चर्चित वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 2025 में रिलीज होगा। इसके पहले सीजन ने अपनी अनूठी कहानी और दमदार किरदारों के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन फैंस का उत्साह चरम पर है।

नेटफ्लिक्स की स्क्विड गेम:
साउथ कोरिया की सुपरहिट डायस्टोपियन थ्रिलर वेब सीरीज स्क्विड गेम का दूसरा पार्ट 26 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन की वैश्विक सफलता के बाद, इस नए सीजन से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

एमएक्स प्लेयर की आश्रम:
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा आश्रम के पहले तीन सीजन ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब इस सीरीज का चौथा सीजन जनवरी 2025 में रिलीज होगा। बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और दर्शन कुमार जैसे सितारों से सजी इस सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमेजन प्राइम की द फैमिली मैन:
मनोज बाजपेई के अभिनय से सजी अमेजन प्राइम की द फैमिली मैन का तीसरा सीजन भी 2025 में रिलीज होगा। एक जासूस की रोमांचक कहानी पर आधारित इस सीरीज ने अपने दोनों सीजन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसका तीसरा सीजन, जिसकी शूटिंग मई 2024 में शुरू हुई थी, अब रिलीज के लिए तैयार है। 2025 में इन धमाकेदार वेब सीरीज के साथ ओटीटी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तय है।

Share
अगला लेख → हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला, परिवार को सुरक्षि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *