मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

प्रदर्शन के दौरान  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

मुरादाबाद – बढ़े हुए तेल के दामों को लेकर देश भर में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में आज मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में भी बड़ी संख्या में पहुँच कर कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला, मगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोविड 19 नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए उसे सभी नियमों को दरकिनार कर दिया।

पिछले कुछ दिनों से पैट्रोल और डीजल के दामो में बढोत्तरी हो रही है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए देश भर में विरोध प्रदर्शन किया , इसी कड़ी में आज मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर की अगुवाई में सैकड़ों कॉंग्रेसी सड़क पर निकल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ चल दिये, इस जुलूस में सबसे आगे जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर एक कार को रस्सियों से बांध कर खीचते हुए चल रहे थे, और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे, कलेक्ट्रेट पहुँचते ही कांग्रेसियो ने कोविड 19 के नियमों को दरकिनार करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर रख दी, कई कार्यकर्ता बिना मास्क के थे तो वही नियम के अनुसार उचित दुरी बनाये हुए भी नहीं दिखे , इस मामले में जब जिलाध्यक्ष से सवाल किया तो उन्होंने मीडिया पर ही सवाल खड़ा कर दिया की दूसरी पार्टियां कुछ भी करती रहे मिडिया सिर्फ सिर्फ कांग्रेस को ही निशाना बनाता है

रिपोर्ट – आकाश

Share
अगला लेख → प्रधानमंत्री आज करेंगे देश को सम्बोधित, कोरोना संकट और चीन म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *