मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मुरादाबाद – कर्फ्यू के वक्त भी बदमाशों के हौसले बुलंद,करी दम्पत्ति की हत्या

मुरादाबाद – कर्फ्यू के वक्त भी बदमाशों के हौसले बुलंद,करी दम्पत्ति की हत्या

मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील के पीपलटोला मुहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां रहने वाले मोहित वर्मा के घर में पलने वाले पालतू कुत्ते ने मोहित वर्मा के बड़े भाई संजय के घर जाकर तेज़ आवाज़ में भौंकना शुरू कर दिया, मोहित वर्मा के बड़े भाई को अकेले जिंजर के आने पर शक हुआ और उन्होंने अपने छोटे भाई मोहित व उसकी पत्नी मोना के मोबाईल पर कॉल की, जब मोहित व मोना की मोबाईल पर कॉल रिसिव नही हुई, तब संजय ने अपने बेटे को मोहित के घर भेजा, बेटे ने वहां पहुंचकर संजय को कॉल कर के बताया कि मोहित के घर के दरवाजे खुले पड़े हैं और घर में मोहित से उसकी पत्नी मोना के शव पड़े हैं, इस सूचना पर वहां हड़कंप मच गया हत्या की जानकारी मिलने पर भीड़ जमा हो गई।

ठाकुरद्वारा कोतवाली के पीपल टोला मुहल्ले में रहने वाले 30 वर्षीय मोहित वर्मा की शादी कुछ वर्ष पहले ही मोना वर्मा से हुई थी, शादी के बाद दोनों ही पति-पत्नी हंसी खुशी ठाकुरद्वारा में रह रहे थे, मोहित का केबल नेटवर्क का व्यापार था, दम्पत्ति की हत्या की सुचना पुलिस को दी गयी ,डबल मर्डर की सूचना से पूरे ठाकुरद्वारा में हड़कंप मच गया, हत्या की सूचना मिलने पर मुरादाबाद ज़ोन के आईजी रमित शर्मा व एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक भी मौके पर पहुंच गए, पूछताछ करने पर अभी तक हत्या की कोई वजह पता नहीं चली है, यह माना जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने ही दोनों पति पत्नी की हत्या की है, फिलहाल फोरेंसिक टीम को बुला कर मौके से साक्ष्य जमा कराए गए हैं, अब पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करने की बात कह रही कही है,

Share
अगला लेख → राम मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की सफाई का काम जोरो …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *