मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

संपत्ति के लालच में बुजुर्ग को बंधक बनाया

संपत्ति के लालच में बुजुर्ग को बंधक बनाया

शाहजहांपुर – जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तालिबानी हूकूमति तरीके से एक बुजुर्ग महिला को पिछले 1 साल से बंधक बनाकर रखा गया। संपत्ति के लालच में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला का ताले में कैद करके रखा था। भूखी प्यासी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने आजाद करवा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वीओ- थाना सदर बाजार क्षेत्र के जिला नगर की तस्वीर किसी के भी कॉलेजों को पसीज कर रख सकती है। यहां एक बुजुर्ग महिला को पिछले 1 साल से ताले में कैद कर कर रखा गया था। जिसे आज पुलिस ने आजाद करवाया है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पड़ोसी के लिए उसकी संपत्ति करती है जिसके चलते पड़ोसी ने महिला को बंधक बनाकर घर के बाहर ताला डालकर रखता था। आरोप है कि भगवान दास नाम का पड़ोसी बुजुर्ग महिला की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। बुजुर्ग महिला पिछले एक साल से 24 घंटे कमरे में कैद करके रखी गई थी। बुजुर्ग महिला को इतना डरा धमका कर रखा जाता था जिसकी वजह से वह आवाज भी नहीं निकाल सकती थी। शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने जब घर पर ताला खुलवा कर महिला को देखा तो उसकी आंखों से आंसू फुट पड़े। बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि दबंग पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला के पति की मौत के पीछे भी दबंग पड़ोसी का हाथ है।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घर का ताला खुलवा कर महिला को आजाद करवाया है। फिलहाल पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पिछले 1 साल से इस बुजुर्ग महिला ने घर के बाहर की रोशनी तक नहीं देखी थी। पड़ोसी ने संपत्ति कब्जाने के लिए बुजुर्ग महिला को तालिबानी अंदाज में कैद करके रखा था। फिलहाल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और बंधक बनाने वाले पड़ोसियों को जेल भेजने की तैयारी अब पुलिस कर रही है।

Share
अगला लेख → हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला,8 पुलिसकर्मी शहीद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *