Breaking-News

अमरनाथ यात्रा – क्वारंटीन के बाद ही शुरू कर सकेंगे यात्रा

जम्मू – अमरनाथ यात्रा की तिथि फिलहाल अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को पहले कठुआ जिले में क्वारंटीन किया जाएगा। कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने जिला प्रशासन के साथ बैठक में 500 से 1000 यात्रियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार यात्रा शुरू होने पर यात्रियों की लखनपुर में सैंपल जांच होगी। रिपोर्ट आने तक इन्हें छह क्वारंटीन सेंटरों में ठहराया जाएगा। इस बार कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले में इस बार किसी भी लंगर को अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button