मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

अमेरिका में खौफनाक हमला: न्यूयॉर्क नाइट क्लब में फायरिंग से 11 की मौत, कई लोग घायल

अमेरिका में खौफनाक हमला: न्यूयॉर्क नाइट क्लब में फायरिंग से 11 की मौत, कई लोग घायल

अमेरिका बीते 24 घंटों में लगातार हुए हमलों से स्तब्ध है। ताजा घटना न्यूयॉर्क के क्वींस क्षेत्र के अमाजुरा नाइट क्लब में हुई, जहां सोमवार रात हुई भयानक गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

घटना का पूरा विवरण

पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी 1 जनवरी की रात करीब 11:45 बजे अमाजुरा इवेंट हॉल के पास हुई। घटना जमैका क्षेत्र के 103वें परिसर के भीतर घटी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला किसी गिरोह की साजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

घटना में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे एक सुनियोजित साजिश मानकर गहराई से जांच कर रही है।

24 घंटों में अमेरिका पर चार बड़े हमले

न्यूयॉर्क की घटना से पहले अमेरिका के अन्य शहरों में भी गंभीर हमले हुए हैं। बुधवार को न्यू ऑरलियंस में एक आतंकी हमले में ISIS से जुड़े हमलावर ने कार से कुचलकर 15 लोगों की जान ले ली।

इसके अलावा लास वेगास में ट्रंप होटल के बाहर खड़े टेस्ला साइबर ट्रक में धमाका हुआ, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 7 घायल हो गए। वहीं, होनोलूलू में हुए ब्लास्ट से 3 लोगों की जान गई और 20 लोग घायल हुए। इन घटनाओं के बाद न्यूयॉर्क का हमला चौथी बड़ी घटना है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

लगातार हो रही घटनाओं के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने का वादा किया है। न्यूयॉर्क पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Share
अगला लेख → पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ में दिखाने वालों के खिलाफ FIR दर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *