मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भीषण आग, 28 हजार घरों को खतरा

लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भीषण आग, 28 हजार घरों को खतरा

अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया है। इस भीषण आग में हॉलीवुड के कई सितारों के घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में 28 हजार घर आ चुके हैं, और लगभग 70 हजार लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। आग सबसे पहले मंगलवार शाम को लॉस एंजिलिस के उत्तर-पूर्व में स्थित एक प्रकृति संरक्षण क्षेत्र के पास लगी। कुछ ही समय में यह आग 2,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई।

बुधवार को स्थिति और खराब हो गई, जब लास एंजिलिस काउंटी में करीब 1,88,000 घरों की बिजली कट गई। तेज हवाओं की गति 129 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गया। हजारों लोगों ने अपने घर और गाड़ियां छोड़कर पैदल ही भागकर जान बचाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया की इस विनाशकारी आग के मद्देनजर अपनी इटली और वेटिकन की यात्रा अंतिम समय में रद्द कर दी। यह राष्ट्रपति के रूप में उनकी अंतिम विदेश यात्रा होती। बाइडन बुधवार को अपने नवजात पड़पोते से मिलने लॉस एंजिलिस पहुंचे थे। वाशिंगटन लौटने से पहले उन्होंने स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों से मुलाकात कर आग से जुड़ी स्थिति का जायजा लिया।

Share
अगला लेख → UP : नहर में गिरी कार, दो व्यक्तियों के लापता होने की आशंका,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *