मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ट्रंप ने 1500 समर्थकों को क्षमादान देकर अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा किया

ट्रंप ने 1500 समर्थकों को क्षमादान देकर अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा किया

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) पर हुए हमले के आरोपियों को माफी दे दी। इस फैसले के तहत ट्रंप ने 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल पर हिंसा में शामिल अपने करीब 1500 समर्थकों को क्षमादान दिया। ट्रंप का यह कदम पहले से अपेक्षित था, क्योंकि उन्होंने अपने चुनावी अभियान के दौरान इस विषय पर संकेत दिए थे। गौरतलब है कि यूएस कैपिटल पर ट्रंप समर्थकों द्वारा किए गए इस हमले में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए थे, और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

इतिहास में पहली बार लिया ऐसा फैसला
यह पहली बार है जब अमेरिका के इतिहास में किसी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के आरंभ में ही इतनी व्यापक क्षमादान शक्तियों का इस्तेमाल किया है। ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग की अब तक की सबसे बड़ी जांच और अभियोजन प्रक्रिया को अपने एक आदेश से समाप्त कर दिया। उन्होंने अटॉर्नी जनरल को निर्देश दिया कि 6 जनवरी के हमले से जुड़े लगभग 450 मामलों को बंद किया जाए। ट्रंप ने पहले ही कहा था कि वे इन मामलों पर पुनर्विचार करेंगे और अपने समर्थकों को राहत प्रदान करेंगे।

ट्रंप ने समर्थकों को बताया ‘देशभक्त’
हालांकि, उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने हाल ही में कहा था कि दंगे के दौरान हुई हिंसा के जिम्मेदार लोगों को माफी नहीं दी जानी चाहिए। इसके विपरीत, ट्रंप ने हमले में शामिल लोगों को ‘देशभक्त’ बताते हुए कहा कि न्याय विभाग ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया है। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद कई ऐसे विवादित फैसले लिए हैं, जैसे अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग करना। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसे कदमों की पहले ही घोषणा कर दी थी, जिससे उनके फैसलों की उम्मीद पहले से की जा रही थी।

Share
अगला लेख → अयोध्या के राम मंदिर में विदेशी पर्यटकों को VIP प्रवेश मिलेग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *