मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दांतों के जिद्दी प्लाक को हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका, बत्तीसी चमक उठेगी

दांतों के जिद्दी प्लाक को हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका, बत्तीसी चमक उठेगी

गंदे और पीले दांत न केवल चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह दांतों की कमजोरी का कारण भी बन सकते हैं। कॉफी, चाय और तंबाखू में मौजूद टैनिन की वजह से दांतों के इनेमल पर दाग पड़ने लगते हैं। इसलिए, दांतों की सही देखभाल के लिए डॉक्टर दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। अगर दांतों पर प्लाक जम जाए, तो वे पीले पड़ने लगते हैं और इसके बाद मुंह से बदबू आ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर दांतों की सफाई और ताजगी बनाए रख सकते हैं।

पीले दांतों के लिए कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे:

  1. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को दूर करने में बहुत मददगार होता है। यह प्लाक हटाता है और मुंह के pH को संतुलित करता है। एक चुटकी हल्दी, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट मिलाकर दांतों की सफाई करें, इससे दांत सफेद हो जाएंगे।
  2. संतरे का छिलका: संतरे के छिलके का पाउडर भी दांतों को सफेद करने में प्रभावी है। संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इससे दांतों की सफाई करें। इस उपाय से दांत सफेद होंगे और मुंह से बदबू भी नहीं आएगी।
  3. एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर दांतों को सफेद बनाने में सक्षम होता है। यह एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिला कर मुंह में घुमाएं, इससे दांतों की सफाई और ताजगी बनी रहती है। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार करें।
  4. अमरूद और नीम के पत्ते: अमरूद और नीम के पत्ते भी पीले दांतों को सफेद करने में सहायक होते हैं। ताजे अमरूद के पत्तों को चबाने से दांत सफेद हो सकते हैं। आप उबले हुए अमरूद के पत्तों से बने माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दांतों को साफ और सफेद बनाए रखता है।

इन उपायों से न केवल आपके दांत सफेद होंगे, बल्कि मुंह की गंदगी और बदबू भी दूर होगी।

Share
अगला लेख → गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए NCR को बिहार से मिलेगा नया मार्ग, द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *