मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान , इन अंगों को हो सकता है खतरा

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान , इन अंगों को हो सकता है खतरा

विटामिन बी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारने, ऊर्जा बनाए रखने और दिमाग को तेज़ रखने में मदद करता है। आजकल, बहुत से लोगों में विटामिन बी की कमी देखी जा रही है, खासकर शाकाहारी लोगों में। इस वजह से, कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं। लेकिन, ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स लेना फ़ायदे की जगह नुकसान कर सकता है, और कुछ अंगों के लिए तो यह बहुत ही हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की दवाओं के नुकसान:

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स लेने के नुकसान:

  • दिल के लिए ख़तरा: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में विटामिन बी3 (नियासिन) भी होता है। इसका ज़्यादा सेवन दिल के लिए ठीक नहीं है। विटामिन बी प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करता है, लेकिन जब इसकी मात्रा ज़्यादा हो जाती है, तो संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिससे दिल और लिवर को ख़तरा हो सकता है।
  • त्वचा की समस्याएँ: विटामिन बी के सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन लेने से पहले त्वचा का परीक्षण (स्किन टेस्ट) करवाना ज़रूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स लेने से त्वचा पर जलन, खुजली, छाले, लाल चकत्ते, रैशेज और दाने हो सकते हैं। कई बार सूजन भी आ जाती है।
  • पाचन तंत्र पर असर: ज़्यादा विटामिन बी खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे जी मिचलाने, उल्टी आने या घबराहट का अहसास हो सकता है। पेट में दर्द, ऐंठन और दस्त भी हो सकते हैं।
  • नींद और मूड पर प्रभाव: ज़्यादा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स नींद को कम कर सकता है। विटामिन बी की ओवरडोज से बेचैनी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं।
  • हाथ पैर सुन्न होना: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की ओवरडोज तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित कर सकती है। इससे हाथ पैरों में सुन्नता या झनझनाहट महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में कमज़ोरी और चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है।

इसलिए, बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए।

Share
अगला लेख → बुढ़ापे में भी हड्डियाँ रहेंगी जवान : जोड़ों में नहीं होगा द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *