मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गुस्सा कौन-कौन सी बीमारियों का कारण बनता है? जानें इसके खतरनाक परिणाम

गुस्सा कौन-कौन सी बीमारियों का कारण बनता है? जानें इसके खतरनाक परिणाम

क्या आपको अचानक गुस्सा आ जाता है? क्या छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो जाता है और आप जल्द ही चिढ़ने लगते हैं? अगर हां, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको क्रोध से संबंधित समस्याएं हो रही हैं। क्रोध आना स्वाभाविक है, लेकिन जब यह अनियंत्रित हो जाए तो यह आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अत्यधिक गुस्सा ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, मानसिक दबाव (डिप्रेशन) का कारण बन सकता है और दिल से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए गुस्से पर नियंत्रण पाना जरूरी है।

क्रोध से जुड़ी समस्याएं:

  • सिरदर्द
  • पाचन संबंधी परेशानियां
  • पेट में दर्द
  • नींद न आना
  • अधिक चिंता
  • डिप्रेशन
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • त्वचा की समस्याएं (जैसे एक्जिमा)
  • दिल का दौरा
  • स्ट्रोक

क्रोध पर काबू कैसे पाएं और शांत रहें?

  1. जब आपको लगे कि आप गुस्से में हैं और स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो थोड़ी देर के लिए उस स्थान से दूर चले जाएं और खुद को शांत करने का प्रयास करें।
  2. किसी भी भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें। गुस्से को भी एक सामान्य भावना मानें और जल्द ही इससे उबरने की कोशिश करें।
  3. गुस्सा आ जाने पर एक गिलास ठंडा पानी पिएं, गहरी सांस लें और कुछ देर के लिए आंखें बंद करके शरीर को रिलैक्स करने की कोशिश करें।
  4. यह जानने की कोशिश करें कि आपको गुस्सा क्यों आता है, और जब आप कारण समझ लें तो उससे निपटने के लिए ठंडे दिमाग से रणनीति बनाएं।
  5. गुस्से के दौरान किसी शारीरिक गतिविधि में व्यस्त हो जाएं, जैसे दौड़ लगाना, खेल खेलना या थोड़ा पैदल चलना।
  6. क्रोध की स्थिति में किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें, जो आपकी स्थिति को समझ सके और आपको शांत होने में मदद कर सके।
Share
अगला लेख → डायबिटीज और अन्य बीमारियों के इलाज में मेथी के बीज का अहम यो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *