मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

चीन के APPS बंद होने के बाद इंडियन एप के यूजर्स की संख्या बढ़ी

चीन के APPS बंद होने के बाद इंडियन एप के यूजर्स की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली – भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा द्वारा चीन के 59 ऐप पर प्रतिबंध लगने के छह दिनों के भीतर भारत के कई ऐप के users की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। टिकटॉक की टक्कर में छह दिन पहले लांच शेयरचैट के शार्ट वीडियो एप एमओजे के यूजर्स 50 लाख तक पहुंच गए हैं। जबकि लाइफस्टाइल ऐप के पांच दिन में ही 1.2 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं, जो पांच गुना से ज्यादा उछाल दिखाता है।

शेयरचैट के यूजर्स की बात करे तो प्रति घंटे पांच लाख के हिसाब से बढ़े हैं। छह दिन में उसने 3.5 करोड़ से ज्यादा नए यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। टिकटॉक, हेलो, वीगो वीडियो और लाइकी के बैन से उसे सीधा फायदा मिला है। टिकटॉक के 20 करोड़ और लाइकी के 11.5 करोड़ भारतीय यूजर्स थे। शेयरचैट के एक अरब से ज्यादा व्हाट्सएप शेयरिंग रोजाना हो रहे हैं।

वही वीडियो शेयरिंग ऐप रोपोसो को भी प्रति घंटे छह लाख से ज्यादा यूजर्स मिले हैं और उसने 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स छह दिनों में जोड़े हैं। चीनी ऐप पर पाबंदी के बाद उसके मंच पर रोज 40-50 लाख वीडियो साझा हो रहे हैं। रोपोसो के सीईओ मयंक भंगाड़िया ने कहा कि पहले उसके मंच से हर हफ्ते छह-सात लाख नए यूजर्स जुड़ते थे, जो अब एक दिन में हो रहा है।

Share
अगला लेख → विकास के दो और साथियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *