मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लिवर डैमेज के कारण शरीर में ये लक्षण आते हैं नजर , जानिए कैसे इसे रोका जा सकता है

लिवर डैमेज के कारण शरीर में ये लक्षण आते हैं नजर , जानिए कैसे इसे रोका जा सकता है

लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो कई आवश्यक शारीरिक कार्य करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर डिटॉक्स करता है। लेकिन जब लीवर ठीक से काम नहीं करता, तो यह शरीर की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाता। लीवर की कमजोरी के कारण भूख कम लगती है, उल्टी होती है और शरीर में लगातार थकान महसूस होती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। लीवर में गड़बड़ी के कुछ शुरुआती लक्षण होते हैं, जिन्हें पहचानकर आप इसके बिगड़ने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, लीवर की समस्याओं के लक्षण और उसे स्वस्थ रखने के उपाय।

लीवर की खराबी के लक्षण:

  1. त्वचा या आंखों का पीला होना।
  2. लगातार थकान और कमजोरी का अहसास।
  3. पेट में सूजन आना।
  4. दाहिने हिस्से में पेट और कंधे में दर्द होना।
  5. बार-बार मतली आना।
  6. पाचन में समस्या।
  7. पेशाब का रंग गहरा होना।
  8. भूख न लगना।
  9. जी मिचलाना या उल्टी होना।

लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय:

  1. स्वस्थ आहार लें: खराब आहार की वजह से कई बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए अपने आहार में चुकंदर, हल्दी, पत्तेदार साग और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जो लीवर की सफाई में मदद करते हैं।
  2. हाइड्रेटेड रहें: ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नींबू पानी पीने से और भी लाभ होता है।
  3. तनाव से बचें: मानसिक तनाव और चिंता शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। योग, ध्यान और विश्राम तकनीकों के जरिए आप तनाव को कम कर सकते हैं।
  4. शराब से बचें: अगर आपको लीवर से संबंधित कोई समस्या है, तो शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय पदार्थों से भी बचें ताकि लीवर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

इन उपायों को अपनाकर आप अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

Share
अगला लेख → अमरूद सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, जानें किन लोगों को इस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *