Breaking-News

आज से 13 जुलाई तक यूपी हुआ LOCKDOWN

लखनऊ – यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर आगामी 13 जुलाई तक lockdown लगाया गया है। दो दिन का लॉकडाउन शनिवार सुबह से शुरू हो चुका है। बेवजह निकलने से बचे। पुलिस और प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सख्ती करने की रणनीति बना चुका है। वहीं लॉकडाउन उल्लघंन करने की एफआईआर भी करायी जा सकती है।

दूसरे जिलों को जाने वालो को मनाही रहेगी जरुरी सामानो की की दुकानों को खोलने पर मनाही नहीं है इस दौरान पुलिस ने बेवजह रात में घूम रहे कई लोगों के वाहनों को सीज भी किया।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि जरूरी सामनों को लेने के लिये निकले लोगों को ही छूट मिलेगी। प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार रात ही से लाउडस्पीकर से ही चेताया भी जाने लगा कि 11 और 12 जुलाई को घरों में ही रहे। जरूरी सामान भी मोहल्ले के अंदर की दुकानों से खरीदने को प्राथमिकता दे।

ट्रेन या विमान से जाने के लिए निकलने वालो का टिकट पास का काम करेगा वही अन्य सभी दफ्तर, ग्रामीण व शहरी बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हाइवे पर ढाबे, पेट्रोल पम्प खुलेंगे, ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक कारखाने खुलेंगे लेकिन कोविड निर्देशों का पालन करना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button