मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पीएम मोदी जल्द अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं , ट्रंप ने समय को लेकर दी जानकारी

पीएम मोदी जल्द अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं , ट्रंप ने समय को लेकर दी जानकारी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में होगी। इस बात की जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दी है। हाल ही में सोमवार रात को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। इससे पहले, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

अमेरिकी समयानुसार मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं। ट्रंप ने कहा, “आज सुबह मेरी पीएम मोदी से विस्तार से बातचीत हुई। हमने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुझे उम्मीद है कि वह अगले महीने व्हाइट हाउस में मुझसे मुलाकात करेंगे। भारत के साथ हमारे बेहद मजबूत और अच्छे संबंध हैं।”

भारत-अमेरिका संबंधों में और मजबूती

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया था। ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपनी आखिरी विदेश यात्रा भारत में की थी। 2019 में ह्यूस्टन और 2020 में अहमदाबाद में दोनों नेताओं ने साथ मिलकर बड़े कार्यक्रमों को संबोधित किया था। 2024 में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देने वाले पहले कुछ वैश्विक नेताओं में से एक थे।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच संवाद

सोमवार को हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल की ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम आपसी लाभ और भरोसे पर आधारित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने नागरिकों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि, और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

Share
अगला लेख → राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली, हनीप्रीत गाड़ी लेकर जेल स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *