मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

डायबिटीज में अचानक शुगर लेवल गिरने का खतरा, जानें तुरंत बचाव के उपाय

डायबिटीज में अचानक शुगर लेवल गिरने का खतरा, जानें तुरंत बचाव के उपाय

डायबिटीज के मरीजों में कभी-कभी अचानक शुगर लेवल गिर जाता है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो जाता है, तो दिमाग को ग्लूकोज की कमी होने लगती है, और यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है। मरीज बेहोश हो सकता है या फिर कोमा में भी जा सकता है। अगर शुगर लेवल बहुत नीचे चला जाता है तो जान का भी खतरा हो सकता है।

यह समस्या अधिकतर शारीरिक थकान, असंतुलित खानपान, और खराब जीवनशैली के कारण होती है। जब ब्लड शुगर का स्तर 70 mg/dL या उससे कम हो जाता है, तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर कहा जाता है। इस स्थिति में मरीजों में पसीना आना, सिरदर्द, थकान, घबराहट, अत्यधिक भूख लगना और दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। यदि आपको इन लक्षणों का अनुभव हो, तो तुरंत अपना शुगर लेवल चेक करवाना चाहिए।

किन लोगों को अधिक खतरा है?
डॉ. अजय कुमार के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से अपना शुगर लेवल चेक नहीं करते और खानपान का ध्यान नहीं रखते, उन्हें शुगर लेवल के गिरने का खतरा अधिक होता है। इसलिए यह जरूरी है कि शुगर लेवल को नियमित रूप से चेक किया जाए, सही खानपान अपनाया जाए और दवाइयों का समय पर सेवन किया जाए।

ब्लड शुगर लो होने पर क्या करें?
अगर आपको ब्लड शुगर कम होने के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सबसे पहले अपना शुगर लेवल चेक करवाना चाहिए। अगर यह 70 mg/dL से नीचे है, तो निम्नलिखित उपायों को अपनाएं:

  • ग्लूकोज टैबलेट लें।
  • एक चम्मच शक्कर के तीन पैकेट पानी में मिला कर पिएं।
  • 2-3 कप सॉफ़्ट ड्रिंक पी सकते हैं।
  • शहद का सेवन करें।
  • संतरे या सेब का जूस भी शुगर लेवल को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है।

इन उपायों से शुगर लेवल को सामान्य किया जा सकता है।

Share
अगला लेख → गिलियन बैरे सिंड्रोम: पुणे में फैल रही बीमारी का कारण क्या? …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *