मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से 2020 में 22 लाख लोग डायबिटीज के शिकार बने, रिपोर्ट में खुलासा

सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से 2020 में 22 लाख लोग डायबिटीज के शिकार बने, रिपोर्ट में खुलासा

जब भी आप बाहर जाते हैं और कुछ खाने-पीने का आनंद लेते हैं, तो अक्सर सॉफ्ट ड्रिंक भी साथ में लेते होंगे। कुछ लोगों को सॉफ्ट ड्रिंक पीना इतना पसंद होता है कि वे दिनभर में कई बार इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपकी सेहत पर क्या प्रभाव डाल सकती है?

हम यहां आपको यह नहीं बताएंगे कि सॉफ्ट ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है या इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं। बल्कि, हम आपको एक हालिया रिसर्च के बारे में बताएंगे, जो यह दिखाती है कि ज्यादा शुगर वाली ड्रिंक्स पीने का लोगों की सेहत पर अब तक क्या असर पड़ा है।

रिसर्च के नतीजे क्या कहते हैं?

हाल ही में नेचर मेडिसिन ने एक रिसर्च पब्लिश की, जिसमें बताया गया कि साल 2020 में हाई-शुगर सॉफ्ट ड्रिंक के कारण दुनियाभर में अनुमानित 2.2 मिलियन (22 लाख) टाइप 2 डायबिटीज के मामले सामने आए। इस अध्ययन में 184 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और यह पता चला कि शुगर युक्त ड्रिंक्स के कारण न सिर्फ डायबिटीज बल्कि हृदय रोगों के मामलों में भी वृद्धि हुई है।

रिसर्च के अनुसार, सॉफ्ट ड्रिंक्स के अधिक सेवन की वजह से दुनियाभर में 1.2 मिलियन (12 लाख) लोग हृदय रोगों का शिकार हुए। अध्ययन में यह भी सामने आया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम सॉफ्ट ड्रिंक पीती हैं, जबकि युवा वर्ग में इसका सेवन अधिक होता है।

किन देशों में सबसे ज्यादा असर पड़ा?

रिसर्च के अनुसार, विभिन्न देशों और क्षेत्रों में सॉफ्ट ड्रिंक से होने वाली बीमारियों की दर अलग-अलग है।

  • सब-सहारा अफ्रीका में 21% लोग अत्यधिक सॉफ्ट ड्रिंक पीने की वजह से टाइप 2 डायबिटीज का शिकार हुए।
  • लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में 24% डायबिटीज और 11% हृदय रोगों के मामले सॉफ्ट ड्रिंक से जुड़े पाए गए।
  • कोलंबिया में 2020 में दर्ज किए गए डायबिटीज के 50% मामले शुगर वाली सॉफ्ट ड्रिंक के कारण थे।
  • अमेरिका में 1990 से 2020 के बीच, प्रति 1 मिलियन आबादी पर 671 लोग टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हुए।

रिसर्च के लेखकों का कहना है कि शुगर वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स की मार्केटिंग विशेष रूप से मिडिल-क्लास देशों में बड़े पैमाने पर की जाती है, जिससे वहां के लोगों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

इस रिसर्च से यह स्पष्ट होता है कि अधिक मात्रा में शुगर युक्त सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन देशों में जहां इनका अधिक सेवन किया जाता है।

Share
अगला लेख → कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं? आजमाएं ये आसान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *