मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गुड़हल की चाय से हाई बीपी पर पाएँ काबू, सेहत को होंगे कई फायदे

गुड़हल की चाय से हाई बीपी पर पाएँ काबू, सेहत को होंगे कई फायदे

गुड़हल, जिसे अंग्रेजी में हिबिस्कस कहा जाता है, अपनी सुंदरता और खुशबू के कारण प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फूल आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकता है? एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गुड़हल की चाय को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गुड़हल की चाय का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। हिबिस्कस टी आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकती है।

गुड़हल की चाय के फायदे: गुड़हल की चाय का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त, यह पेट की समस्याओं को ठीक करने, थकान और तनाव को कम करने के लिए भी उपयोगी है।

गुड़हल की चाय बनाने की विधि: गुड़हल की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 2 बड़े चम्मच सूखी गुड़हल की पंखुड़ियाँ
  • 4 कप पानी
  • शहद
  • पुदीने के पत्ते
  • नींबू के टुकड़े

पहले, एक पैन में 4 कप पानी उबालें। फिर गैस बंद करके उसमें गुड़हल की पंखुड़ियाँ डालें और 5-10 मिनट तक उबालने दें। उसके बाद इस पानी को छान लें। अब चाय में स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिला सकते हैं। पुदीने के पत्ते या नींबू के टुकड़े से चाय को सजाकर सर्व करें।

Share
अगला लेख → कैल्शियम से मजबूत बनाएं हड्डियाँ, जोड़ों के दर्द से पाएं राह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *