मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5000 के पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5000 के पार

पाकिस्तान में कोविड-19 से 75 और लोगों की जान जाने के बाद देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 5,000 के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,751 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 महामारी के मामले बढ़कर 2,43,599 हो गए।

मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार, सिंध में कोरोना वायरस के मामले 1,00,000 के पार पहुंच गए हैं। उसकी रिपोर्ट के अनुसार, वायरस से अभी तक 5,038 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 1,49,092 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,375 लोगों की हालत गंभीर है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक सर्वाधिक 1,00,900 मामले सिंध में सामने आए हैं।

इसके बाद पंजाब में 85,261 मामले, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 29,406 मामले, इस्लामाबाद में 13,829 मामले, बलूचिस्तान में 11,099 मामले, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,619 मामले और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 1,485 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश में 15,14,858 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 23,255 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है।

Share This
टैग: #coronavirus #pakistan
अगला लेख → वंदे भारत मिशन जारी रहेगा,1 लाख भारतीयों की होगी वतन वापसी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun