मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदान से पहले लगाया गंभीर आरोप, बोले – जनता देगी करारा जवाब

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदान से पहले लगाया गंभीर आरोप, बोले – जनता देगी करारा जवाब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मिल्कीपुर उपचुनाव को “जनता और प्रशासन” के बीच सीधा मुकाबला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला होगा और इससे एक मजबूत संदेश जाएगा। प्रचार अभियान के अंतिम दिन मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से 5 फरवरी को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को जिताने की अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव केवल एक उपचुनाव नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में प्रशासनिक पक्षपात खुलकर दिख रहा है। उन्होंने कहा, “एक ओर मिल्कीपुर की जागरूक जनता खड़ी है, तो दूसरी ओर प्रशासन का अन्यायपूर्ण रवैया। लेकिन पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता के सामने किसी भी तरह की साजिश कामयाब नहीं होगी। अयोध्या की जनता ने जिस तरह भाजपा को सबक सिखाया, वही परिणाम मिल्कीपुर में भी दोहराया जाएगा।”

सपा प्रमुख ने इस उपचुनाव को जनता बनाम सरकार की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि मिल्कीपुर की जनता समाजवादियों के समर्थन में खड़ी है, इसलिए भाजपा ने नौ सीटों के साथ यहां उपचुनाव नहीं होने दिया। अखिलेश ने कहा, “अयोध्या की जनता पहले ही भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को नकार चुकी है, अब मिल्कीपुर का चुनाव भाजपा की नफरत भरी राजनीति पर अंतिम प्रहार करेगा।”

अधिकारियों की बदली पर सवाल

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मतदान से पहले अधिकारियों को बदल दिया है। उन्होंने कहा, “अयोध्या से अधिकारियों को हटाकर भाजपा चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश कर रही है। वे समाजवादी समर्थकों को मतदान करने से रोकने का षड्यंत्र कर रहे हैं। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन पीडीए इसका सुरक्षा कवच बनेगा। संविधान ने हमेशा पीडीए को संरक्षित किया है, अब पीडीए संविधान की रक्षा करेगा।”

महाकुंभ भगदड़ पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख ने महाकुंभ के आयोजन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर तो आंकड़े जारी कर रही है, लेकिन भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या छिपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुप्रबंधन को छिपाने के लिए मृतकों की संख्या को कम बता रही है।अखिलेश यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में समाजवादियों की जीत भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को करारा जवाब देगी।

Share
अगला लेख → गुलियन-बैरे सिंड्रोम का असर पुणे में बढ़ा, 5 नए केस के साथ क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *