मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अगर सिर में बार-बार फुंसी निकल रही हैं, क्या यह किसी बीमारी का लक्षण है ?

अगर सिर में बार-बार फुंसी निकल रही हैं, क्या यह किसी बीमारी का लक्षण है ?

अगर आपके सिर में बार-बार फुंसी निकल रही है और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह केवल एक स्किन समस्या नहीं हो सकती, बल्कि गंभीर बीमारी जैसे सोरायसिस का संकेत भी हो सकती है। सोरायसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है और शरीर से गंदगी (टॉक्सिन) ठीक से बाहर नहीं निकल पाती। जब शरीर में ज्यादा टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, तो उनका असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है, जिसमें सिर की फुंसी भी शामिल हो सकती है।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में स्किन डिपार्टमेंट के डॉक्टर भावुक धीर के अनुसार, सिर में बार-बार फुंसी निकलना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, और सोरायसिस का खतरा भी इस दौरान अधिक रहता है। इस बीमारी में त्वचा और सिर पर लाल धब्बे और फुंसी नजर आती हैं। अगर फुंसी बार-बार निकल रही हो और इलाज करने के बावजूद इसमें कोई सुधार न हो रहा हो, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अतिरिक्त, कभी-कभी बालों में डैंड्रफ और गंदगी के कारण भी सिर में फुंसी हो सकती है।

सिर में फुंसी होने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

  1. ऑयली स्किन: सिर में अत्यधिक तेल जमा होने से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे फुंसी हो सकती है।
  2. गंदगी और पसीना: अगर सिर को ठीक से साफ न किया जाए, तो बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।
  3. हार्मोनल बदलाव: शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी फुंसी का कारण बन सकता है।
  4. फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन: स्कैल्प पर इंफेक्शन के कारण भी फुंसी हो सकती है।

लेकिन अगर बार-बार फुंसी हो रही हो और इसके साथ अन्य समस्याएं भी महसूस हो रही हों, तो यह लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। सिरोसिस के कुछ अन्य लक्षण भी होते हैं, जैसे:

  • आँखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया)
  • पेट में सूजन और दर्द
  • भूख में कमी और अचानक वजन का गिरना
  • त्वचा पर खुजली और दाने

लिवर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का कार्य करता है। जब लिवर कमजोर हो जाता है, तो टॉक्सिन शरीर में जमा हो जाते हैं, और इसका असर त्वचा पर दिखाई देता है, जिससे सिर में बार-बार फुंसी निकलने लगती है। सिरोसिस के मरीजों में यह समस्या अधिक आम देखी जाती है।

Share
अगला लेख → डॉक्टर से जानें कैंसर के दो प्रमुख लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *