मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

क्या रोज़ाना दूध-घी का सेवन हानिकारक है? डॉक्टर की राय और सही सेवन विधि जानिए

क्या रोज़ाना दूध-घी का सेवन हानिकारक है? डॉक्टर की राय और सही सेवन विधि जानिए

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पहले के समय में लोग खूब दूध और घी का सेवन करते थे। जो व्यक्ति अधिक मात्रा में दूध और घी खाते थे, उनका स्वास्थ्य दूसरों की तुलना में बेहतर रहता था। आज भी दादी-नानी बच्चों को दूध और घी खाने की सलाह देती हैं ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके।

हालांकि, डॉक्टर्स का मानना है कि एक निश्चित उम्र के बाद बच्चों और बड़ों दोनों को अधिक मात्रा में दूध और घी के सेवन से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा मात्रा में इनका सेवन शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। तो क्या सच में घी और दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं? क्या इनका अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है? आइए, इस पर विस्तार से जानते हैं।

क्या दूध और घी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं?
शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी का कहना है कि दूध और घी अपने आप में नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन इनका अधिक सेवन तभी फायदेमंद होता है जब शरीर पर्याप्त शारीरिक मेहनत करे। पहले के समय में लोग दिनभर खेतों में काम करते थे, हल चलाते थे, हाथ से चक्की चलाकर आटा पीसते थे। इस तरह उनके शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती थी, और वे जो भी खाते थे, वह आसानी से पच जाता था। यही कारण था कि पहले के लोग कम बीमार पड़ते थे।

लेकिन आज की जीवनशैली में शारीरिक श्रम बेहद कम हो गया है। अधिकतर लोग दिनभर बैठकर काम करते हैं, जिससे शरीर को अधिक कैलोरी की जरूरत नहीं होती। जब बिना शारीरिक गतिविधि के अधिक घी और दूध का सेवन किया जाता है, तो यह शरीर को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान देने लगता है।

ज्यादा घी और दूध से होने वाले नुकसान
अधिक मात्रा में घी और दूध के सेवन से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। इससे शरीर में अधिक वसा (फैट) जमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से लिवर पर दबाव पड़ता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, अपनी शारीरिक गतिविधियों के अनुसार ही खान-पान को नियंत्रित रखना आवश्यक है।

दिनभर में कितना घी और दूध लेना सही रहेगा?
विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 1-2 चम्मच घी लेना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके साथ कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधि भी जरूर करनी चाहिए। वहीं, रात में 1 गिलास लो-फैट दूध लेना नुकसानदायक नहीं होता। हल्दी वाला दूध या गुनगुना दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में दूध पीना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसलिए, घी और दूध का सेवन पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इन्हें संतुलित मात्रा में और शारीरिक गतिविधि के अनुसार लेना जरूरी है ताकि शरीर को इसका सही लाभ मिल सके।

Share
अगला लेख → गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से परेशान हैं? तो आयुर्व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *