मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मूंग दाल का चीला किन बीमारियों में लाभदायक होता है? जानिए इसे बनाने की सबसे सरल विधि

मूंग दाल का चीला किन बीमारियों में लाभदायक होता है? जानिए इसे बनाने की सबसे सरल विधि

अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल में फाइबर, विटामिन बी-6, विटामिन सी, फोलेट, कॉपर, राइबोफ्लेविन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो मूंग दाल का चीला आपके लिए हल्का और सुपाच्य नाश्ता हो सकता है। यह वजन घटाने में भी कारगर है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और यह काफी पौष्टिक होता है। इसके अलावा, मूंग दाल दिल की सेहत को भी बेहतर बनाती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। डायबिटीज के मरीज भी इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

मूंग दाल चीला बनाने की विधि

सामग्री:

  • 1 कप हरी मूंग दाल
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 कली लहसुन
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • ½ चम्मच जीरा
  • थोड़ा सा तेल

विधि:

  1. मूंग दाल को रातभर या कम से कम 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  2. फिर इसे साफ पानी से धोकर छिलके समेत मिक्सी में पीस लें।
  3. पीसते समय इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और जीरा डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  4. अब तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और तैयार बैटर को गोल आकार में फैला दें।
  5. चीले को दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें और सुनहरा होने पर प्लेट में निकाल लें।
  6. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

अगर आप चाहें तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर या बारीक कटी हुई सब्जियां भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाएंगे।

यह चीला न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

Share This
अगला लेख → नींबू से दांतों की देखभाल करें – पीले दांतों को सफेद बनाने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun